Monday, June 16, 2008

उडान

पतंग सा ज्वाला के इर्द गिर्द क्यों अपने को भस्म करुँ ।

नहीं किसी के हाथों से झटके खा खाकर उडा करुँ ॥

बस चकोर सा व्रत लेकर उडूँ चाँद का चुम्बन कर लूँ । लोटूँ तो कंचन शिखरों पर चन्द्र किरण मैं बिखरा दूँ ॥

फिर वासंतिक वसुंधरा में अनायास घुलमिल जाऊँ । बिंब चाँद का पोखर में मनहर निहार विश्राम करूँ ॥

No comments: